डीडीए के खिलाफ अल्मोड़ा में धरना देते लोग।
- फोटो : amar ujala
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने मांग की कि स्थानीय विधायक, सांसद और राज्यसभा सांसद जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए पहल करें।
समिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए लागू होने से डेढ़ साल से प्रदेश की जनता परेशान है। मकान बनाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पहले तो उन्हें औपचारिकताएं पूरी करने में काफी समय लग रहा है। वहीं नक्शा पास होने में भी काफी विलंब हो रहा है। हर्ष कनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना प्राधिकरण लागू किया गया है। अंबीराम ने भाजपा सरकार से तुरंत डीडीए को समाप्त करने की मांग की।
धरने पर आनंद सिंह बगडवाल, आनंदी वर्मा, सचिन आर्या, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चंद्रमणि भट्ट, लक्ष्मण ऐठानी, रमेश कांडपाल, गोपाल चौहान, ललित मोहन पंत, सुनयना मेहरा, भारत भूषण पांडे, पूरन चंद्र तिवारी, मो. सब्बीर, पूरन रौतेला, हेम चंद्र जोशी, पीतांबर जोशी, नवीन जोशी, आनंद सिंह ऐरी, भूपाल सिंह रावत आदि ने बैठे।