फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन जिलों के 846 संस्थानों को मिला निशुल्क इंटरनेट

Sun, 29 Sep 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर के 846 विद्यालय, आंगनबाड़ी और सरकारी संस्थानों को मुफ्त इंटरनेट सेवा की सौगात मिली है। चयनित विद्यालय, अस्पताल समेत अन्य सरकारी संस्थाओं में बीएसएनएल एक साल तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देगा। योजना का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत बीएसएनएल ने अल्मोड़ा के ताकुला और हवालबाग में 406 सरकारी संस्थानों, जबकि बागेश्वर और चंपावत में 440 सरकारी संस्थानों के तार हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़े हैं।

बिजली बन रही बाधक

भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत चयनित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीएसएनएल कर्मियों के लिए भी केंद्रों में बिना बिजली के इंटरनेट सेवा शुरु कर चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


कोट- भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत चयनित सरकारी संस्थानों को एक साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा मिलेगी। योजना के सफल होने पर इसे पांच साल और आगे बढ़ाया जाएगा।- नितिन उप्रेती, अवर दूरसंचार अधिकारी, बीएसएनएल प्रचालन क्षेत्र अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें