फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भगतोला जाना जाएगा शौर्य चक्र विजेता महिमन के नाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला अब शौर्य चक्र विजेता शहीद महिमन सिंह नयाल के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक रेखा आर्या का आभार जताया है।
विज्ञापन

शहीद महिमन सिंह ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से उनके नाम पर स्कूल का नाम रखने की मांग करते आ रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला समेत अन्य लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया है।
जिला पंचायत सदस्य भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, शहीद के पिता गोविंद नयाल, कैप्टन भूपाल सिह कैप्टन बहादुर सिंह, सूबेदार पान सिंह, सुंदर भोजक, नंदन भोजक, महेंद्र अलमिया, बीडीसी सदस्य आनंद डंगवाल, सूरज अल्मियां, प्रधान सकार अमित बिष्ट, उसकोना देवेंद्र सिंह, थपनिया सुरेंद्र सिंह, दाडिमखोला जानकी देवी, मनोज जोशी, विक्की भाकुनी, भगवत भोज, चंदन प्रकाश, बसंत पांडे, भगवत नयाल, विपिन कुमार, संजय सिंह, महिपाल सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें