जीडी बिड़ला स्कूल में खेल उत्सव पर हैरतअंगेज करतब दिखाते छात्र। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
जीडी बिड़ला के खेल उत्सव का हुआ रंगारंग आगाज
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल का वार्षिक खेल उत्सव का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। विभिन्न वर्गों में हुई खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा दिखाई।
मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने खेल भावना के माध्यम से कॅरिअर संवारने का आह्वान किया। उद्घाटन मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आसिम अली, उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल मजखाली के प्रधानाचार्य हेमंत राय, सुबुही अली आदि ने भी खेल भावना को तरजीह देने को कहा। इससे पूर्व प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट निकाल कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्रों ने मास पीटी, ऐरोविक्स, ताईक्वांडो, मानव पिरामिड बनाकर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। दो सौ मीटर दौड़ में अभिनव महरा, दीपांशु रौतेेला, अमित डांगी, रुद्र रौतेला, आदित्य और अपूर्व, आठ सौ मीटर में गौरव जोशी निखिल बिष्ट, देव पांडे, ऊंची कूद में आकर्ष, यांगबेल, परमेश्वर गिरी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बाद में पुरस्कृत किया।
फोटो: 08 आरकेटी 12पी: