नगर पालिका अल्मोड़ा बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में संशोधित उप नियमावली के तहत प्रोजेक्शन शुक्ल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस 1919 की इस नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी पास हुआ। पालिका हित में एक जेसीबी और एक कूड़ा वाहन (ट्रक ) खरीदने का भी फैसला लिया गया।
बैठक में पटाल बाजार में चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर नागरिकों द्वारा दिए गए पत्र पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इसको लेकर आम नागरिकों की बैठक आयोजित की जाए। चौघानपाटा में ले. कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में शिलापट लगाने का निर्णय हुआ। तय किया गया कि कुमाऊं के सरी स्व. बद्री दत्त पांडे की मूर्ति लगाने को लेकर संस्कृति विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। लालता प्रसाद टम्टा वाटिका को बच्चों के हित में विकसित किया जाएगा।
पालिका अधिवक्ताओं के फीस वृद्धि आवेदन पर चर्चा कर दो-दो हजार रुपये की वृद्धि करने, कूड़ा निस्तारण के लिए नई निविदा कराने, अंडर ग्राउंड कूड़ेदान निर्माण के लिए मिली 48 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को अवमुक्त करने का प्रस्ताव पास हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद सौरभ वर्मा, सचिन आर्या, अमित साह, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, विजय पांडे, रेखा अल्मियां, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी , जेई महेंद्र सिंह बिष्ट, कर और राजस्व निरीक्षक शिखा आर्या, प्रकाश निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, तह बाजारी निरीक्षक कमल कुमार पाठक, प्रभारी लेखाकार राजेश जोशी मौजूद थे।