अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी के पुत्र गौरव भंडारी इंडियन नेवल एकेडमी एजीमाला केरल से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। नेवल एकेडमी में 28 अप्रैल को पासिंग आउट परेड में उन्हें सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला। गौरव की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा (अल्मोड़ा) से उत्तीर्ण किया।
तत्पश्चात उन्होंने मैरीन इंजीनियरिंग में चार वर्ष की स्नातक की उपाधि मैनेट पूना से प्राप्त की। मई 2015 में उनका चयन इंडियन नेवल एकेडमी एजीमाला केरल के लिए हुआ। एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गौरव ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया। नैनी-सैनी (पिथौरागढ़) के मूल निवासी गौरव के पिता प्रो. एनएस भंडारी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष और इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक हैं, जबकि माता संजना भंडारी गृहिणी हैं।
गौरव की उपलब्धि पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, कुलपति प्रो. एचएस धामी, प्रो. डीएस पोखरिया, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एसए हामिद, प्रो. जीसी साह, प्रो. वीपी पांडे, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. दया पंत, डा. डीएस धामी, डा. नवीन भट्ट, डा. त्रिभुवन पांडे, डा. कपिल नयाल, डा. भुवन पांडे, डा. ललित जलाल, हरेंद्र बिष्ट, दीपक वर्मा, रमेश धपोला, डा. हरीश जोशी, उमेद मनराल, राजेंद्र बोरा, कैलाश अंडोला, डा. कैलाश डोलिया, पंकज टम्टा, डा. चंद्रमोहन जोशी आदि ने खुशी जताई है।