फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज रानीखेत में छात्रसंघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छात्र संघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों को मनाने पहुंचे पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने मुख्य गेट के लिए जिला पंचायत मद से दो लाख रुपये और सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह लोग अनशन पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन में दूसरे दिन छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, सचिव सुधांशु भट्ट, नितिन प्रकाश, अनंत भैसोड़ा, वरुण वर्मा, मनीष जोशी, दीपक सौंटियाल, दीपक बिष्ट, प्रियांशु जीना, गुड्डू फर्त्याल बैठे। छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि महाविद्यालय परिसर की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
छात्रावास का कार्य भी रुका हुआ है। शासन-प्रशासन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार तक नहीं किया गया है। प्रत्येक कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था करने की मांग भी अभी तक ठंडे बस्ते में है। महाविद्यालय में कूड़ेदान लगाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन इस तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को बेतरतीब खड़ा करना पड़ रहा है। अनशन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने मुख्य गेट के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट से वार्ता हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने सोलर लाइट लगाने का भी आश्वासन दिया है। छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा ने कहा कि इस बार मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें