फेशर्स पार्टी में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के छात्र सार्थक रावत को मिस्टर फ्रेशईयर चुना गया। संस्थान के द्वितीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए इस आयोजन में रंगारंग कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी गईं। संस्थान के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को होटल मैनेजमेंट में रोजगार के अवसर और अन्य जानकारियां भी दीं।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। प्रथम वर्ष के छात्र गौरव डंगवाल और जाह्नवी पांडे ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन दीक्षा परिहार और निखिल भट्ट ने किया। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक धीरेंद्र मर्तोलिया, संजीव सनवाल, विजय प्रताप सिंह, भरत पांडे, दिग्पाल सिंह, दिनेश जोशी, सुरभि जोशी, नीलम परिहार, भानू प्रताप सिंह मेहरा के अलावा छात्र अजय बिष्ट, मुकुल पांडे, हिमांशु, अग्नीश रावत, देवेंद्र भैसोड़ा, गौरव बिष्ट, संदीप रावल, बीना मेहरा, मोहित, कपिल आदि मौजूद थेे।