फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलई गांव में चार लोग पॉजिटिव पाए जाने से दहशत, बाड़ेछीना बाजार बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बाड़ेछीना के अलई गांव में एक साथ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से दहशत का माहौल है। बुधवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोग काफी घबराए हुए हैं क्योंकि इनमें से एक व्यक्ति बुधवार को पूरे दिन बाजार में घूमता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पॉजिटिव पाए गए लोगों को लेने बृहस्पतिवार को भी कोई गांव नहीं पहुंचा और यह लोग दो किमी पैदल चलकर बाड़ेछीना पहुंचे और रास्ते में भी वे अन्य लोगों से मिलते रहे। जिससे संक्रमण कई लोगों तक फैलने की आशंका हो गई है। घबराए व्यापारियों ने बृहस्पकिवार को बाजार बंद रखा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलई गांव में दिल्ली से परिवार सहित लौटे 45 वर्षीय एक प्रवासी और उसके परिवार के दो अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली से आई एक अन्य 30 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दिल्ली से लौटे व्यक्ति और उसके परिवार के चार अन्य सदस्य तीन दिन डीनापानी स्थित गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटीन पर रखे गए थे।
इस दौरान सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इस बीच रिपोर्ट आने से पहले ही तीन दिन बाद 13 जून को सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। बुधवार को आई रिपोर्ट में पति-पत्नी और एक बच्चे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने तथा गांव की ही एक अन्य महिला के पॉजिटिव पाए जाने से गांव में दहशत फैल गई। दूसरी महिला भी तीन दिन तक डीनापानी क्वारंटीन सेंटर में रहकर गांव पहुंची थी। चारों को बुधवार शाम कोविड-19 अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कोरोना मरीजों को ले जाने के लिए बाड़ेछीना बुलाया जबकि गांव तक सड़क की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान कोरोना मरीज गांव के बीच से पैदल चलकर बाड़ेछीना पहुंचे तथा रास्ते में आने जाने वाले लोगों से मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें