फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से चौदह घंटे बंद रहा बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बुधवार रात हुई तेज बारिश से नेपाल और चीन बार्डर को जोड़ने वाले बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आ गया और मार्ग चौदह घंटे बंद रहा। मार्ग में दोनों ओर कई वाहन फंसे रहे। कई लोग रातभर मार्ग में भूखे प्यासे रहे।
विज्ञापन

रात को हुई काफी बारिश से बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग में सेराघाट, मंगलता, लिंगुड़ता, कनारीछीना समेत कई स्थानों पर काफी मात्रा में मलबा आ गया। यह मार्ग रात ग्यारह बजे से बंद हो गया।
मार्ग अवरुद्ध होने से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बेरीनाग, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, थल, मुंसियारी, डीडीहॉट आदि स्थानों को आने जाने वाले वाहन 14 घंटे तक फंसे रहे। वहीं आवश्यक सेवा दूध, अखबार के वाहनों समेत गांव को लौट रहे सैकड़ों प्रवासी रात भर मार्ग में भूखे प्यासे रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को दी। डीएम और आपदा प्रबंधन अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर भेजी। मार्ग पर जगह-जगह आए मलबे को हटाया गया। बृहस्पतिवार को दिन में एक बजे मार्ग यातायात के लिए खुल सका।
विज्ञापन

इधर सहायक अभियंता शंकर सिंह नयाल ने बताया अधिक बारिश होने की वजह से सड़क में जगह-जगह मलबा आ गया था, जिससे मार्ग खोलने में समय लगा। विभाग के पास बजट के अभाव में गैंग नहीं है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डीएस रावत का कहना है काफी समय से मार्ग में कई कल्वर्ट बंद पड़े हैं। नालियां पिरुल से पटी है समय रहते नालियां वह कल्वर्ट नहीं खोले गए तो बरसात में मार्ग में यातायात बाधित होते रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें