कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए बालकों की भर्ती जारी है।
रुड़की से पहुंची स्पोर्ट्स मेडिसियन सैंटर (एसएमसी) की टीम के सदस्यों ने उत्तराखंड के युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया। जिसमें कुल 400 बालक पहुंचे थे। लंबाई में 219 बालक पास हुए। देर शाम तक बालकों का शारीरिक परीक्षण जारी था।
भर्ती अधिकारी केआरसी के जीएसओ-1 परीक्षण ले. कर्नल जी राम मोहन ने बताया कि सोमवार को कुल 190 बालकों का शारीरिक परीक्षण हुआ जिसमें से 74 बालक पास हुए। कल बुधवार को फिर से शारीरिक परीक्षण होगा। साई के अधिकारी बालकों का ट्रायल लेंगे।
विज्ञापन
फोटो: 29 आरकेटी 13पी: सोमनाथ मैदान में शारीरिक परीक्षण देते बालक।