फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेराघाट में मलबा आने से अमोड़ा-बेड़ीनाग रोड चार घंटे रही बंद

Sat, 25 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रोड ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार दोपहर में हुई बारिश के बाद सेराघाट में मलबा आ जाने से अल्मोड़ा-बेड़ीनाग मोटर मार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सेराघाट कस्बे में कुछ दुकानों तक भी पहुंच गया। बाद में धौलछीना से पहुंची जेसीबी ने मलबा हटाया। लोनिवि के सहायक अभियंता और जेई भी मौके पर पहुंचे। करीब चार बजे सड़क में यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर सेराघाट कस्बे के ऊपर की तरफ से निर्माणाधीन कठपुड़ियाछीना-तरमोली मोटर मार्ग का मलबा सेराघाट कस्बे की तरफ आ रहा है। शनिवार को दोपहर के वक्त हुई बारिश के बाद सेराघाट कस्बे में काफी मलबा आ गया। यह मलबा कस्बे में स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेबाधर पांडे सहित कुछ अन्य लोगों की दुकान के बरामदे तक पहुंच गया।

भारी मलबा आने के कारण अल्मोड़ा-बेड़ीनाग मार्ग में यातायात ठप हो गया और दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क बंद होने की खबर मिलने पर धौलछीना के निकट तैनात जेसीबी को सेराघाट रवाना किया गया। इस बीच लोनिवि के सहायक अभियंता साहिद अख्तर और जेई अंजू मेर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी निगरानी में सड़क खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद दोनों तरफ से फंसे वाहन गंतव्य को रवाना हुए।  क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही कठपुड़ियाछीना-तरमोली रोड का मलबा आए दिन सेराघाट कस्बे में मुख्य मार्ग और लोगों के घरों में घुस रहा है।

जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क से निकल रहे मलबे को ऊपर की तरफ रोकने के लिए समुचित उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से निरीक्षण करके जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें