फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक कर्मी सहित चार जुआरी गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जुआरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पुलिस ने ताड़ीखेत-सौनी मोटर मार्ग पर चार जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार जुआरियों में एक सहकारी बैंक का कर्मचारी भी बताया जा रहा है। जुआरियों के पास से कुल 19059 रुपये की नकदी बरामद की गई है। चारों को 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि कुछ जुआरी पुलिस टीम को आते देख वहां से भाग गए। ताड़ीखेत क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम जुआ चलने की लगातार शिकायतें आ रही थीं।

विज्ञापन


जुआरियों को लेकर भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस टीम ने ताड़ीखेत से एक किमी आगे सौनी मार्ग के किनारे जुआ खेलते चार लोगों को दबोच लिया। बताया गया है कि वहां पर सरेआम फड़ चल रहा था। लोग लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे थे। कोतवाल एससी जोशी ने बताया कि उन्होंने जुआरियों की धरपकड़ के लिए ताड़ीखेत चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

टीम पूर्व में भी कई स्थानों पर छापे मार चुकी थी, लेकिन उन्हें बुधवार को सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जुआरियों में अमर सिंह बिष्ट, नवीन सिंह अधिकारी, दीपक चौहान सभी ताड़ीखेत निवासी आदि शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति सहकारी बैंक का कर्मचारी भी बताया जा रहा है। चारों के पास से कुल 19059 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस टीम में एसआई रिंगवाल के अलावा एसआई सुनील गोस्वामी, कांस्टेबल मनोज रावत, योगेंद्र प्रकाश, जाकिर हुसैन, कमल गोस्वामी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें