फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Wed, 09 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पिछले 16 वर्षों में राज्य में काफी विकास हुआ है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को काफी तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सहित तमाम क्षेत्रों में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सूचना विभाग द्वारा निकाली गई पुस्तिका बढ़ रहा उत्तराखंड जन-जन के संग का विमोचन भी किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


श्री कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर और ऋषिकेश सहित तमाम धार्मिक स्थलों को भी विकसित करने के प्रयास किए गए हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने गायश्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें हवालबाग ब्लॉक के चौसली को प्रथम पुरस्कार के तौर पर तीन लाख, दूसरे स्थान पर रहे डांगीखोला को दो लाख और तीसरे स्थान पर रहे वल्सा को एक लाख रुपए पुरस्कार दिया गया। यहां के ग्राम प्रधानों को यह पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा अन्य विकासखंडों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों पर रही ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी पुरस्कार दिए गए। 

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष केंद्र ने नए बने आपदा प्रबंधन केंद्र का भी उद्घाटन किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी अनेक प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए अधिकारियों की सराहना की। इस मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इससे पहले नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण से सांस्कृतिक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें