फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में हल्द्वानी ने नैनीताल को हराया

Wed, 09 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हल्द्वानी की विजेता टीम अतिथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय बालिका ओपन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हल्द्वानी ने नैनीताल को 1-0 गोल से पराजित कर खिताब जीता। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


फाइलन मैच हल्द्वानी और नैनीताल के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने नैनीताल को 1-0 गोल के अंतर से हराया। हल्द्वानी की खिलाड़ी मनीषा ने एक गोल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीमों ने भाग लिया। 

समापन अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष वर्मा, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष किशोर सिंह बाफिला, संयुक्त सचिव हॉकी उत्तराखंड के योगेश जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी अल्मोड़ा सीएल वर्मा, कमांडेंट बीएसएफ कैलाश नेगी ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर  मुन्नू भट्ट, गोकुल शाही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें