फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगलों की आग बेकाबू, हाईवे पर रोकनी पड़ी आवाजाही

विज्ञापन
 रानीखेत-रामनगर हाईवे पर जंगल में आग बुझाते वन कर्मी और स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में जंगलों की आग बेकाबू हो गई है। नगर के नजदीक अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे तक जंगल की आग पहुंचने से आवाजाही रोकनी पड़ी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे के पास जंगल में आग लग गई। हाईवे के किनारे उठती आग की लपटों और घने धुएं के बीच चालकों के लिए वाहनों का संचालन करना मुश्किल हुआ। ऐसे में वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कुछ देर बाद ही आग ठीक ऊपर करबला में संचालित होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास पहुंची तो विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे किनारे चीड़ के कई पेड़ों के जलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्री और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रानीखेत-रामनगर हाईवे पर भी आग ने रोकी रफ्तार
रानीखेत। ताड़ीखेत क्षेत्र के जंगलो में लगी आग बेकाबू होकर रानीखेत-रामनगर हाईवे तक पहुंच गई। धुएं से सड़क का दिखना बंद हो गया तो चालकों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। इसके बाद आवाजाही शुरू हो पायी। संवाद

Iताड़ीखेत के पास के जंगल में लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। - तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।I
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें