फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़खेत में चार घास के लूटे जले

विज्ञापन
बैजनाथ रेंज के गढ़खेत में घास के लूटों में लगी आग - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में एकाएक आग लगने वन विभाग के हाथपांव फूल गये। गढ़खेत में जंगल की आग आबादी में पहुंचने से घास के चार लूटे जलकर राख हो गये। एक गोशाला को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

गढ़खेत रेंज के मल्ला गढ़खेत गांव में जंगल की आग एकाएक आबादी में धमकने से रमेश लाल निवासी मल्ला गढ़खेत के चार घास के लूटे जलकर राख हो गए। गौशाला को आंशिक क्षति पहुंची है। गढ़खेत के पूर्व बीडीसी सदस्य आनंद गढ़िया ने बताया कि जंगल की आग एकाएक आबादी में पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही वन रेंजर हरीश खर्कवाल और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग काबू की। उधर, बैजनाथ रेंज के कौसानी के अठगाड़ के जंगल में एकाएक आग लग गई। सूचना मिलते ही वन रेंजर सुरेंद्र सिंह नेगी दमकल वाहन और वन कर्मियों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। वन विभाग ने ग्रामीणों और फायर वाहन की मदद से आग बुझाने में सफलता हासिल की। वन पंचायत सीमा के सरपंच दिनेश लोहनी ने ग्रामीणों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें