फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कहां और कैसे मिल सकती है सहायता और जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए, कहां और कैसे मिल सकती है सहायता और जानकारी
विज्ञापन

1. मैं सामान्य बीमार हूं, तो कहां जांच करा सकता हूं? किस नंबर पर फोन करना होगा? मेडिकल इमरजेंसी में कहां संपर्क करें?
- बीमार होने पर जिला, महिला और बेस अस्पताल में व्यक्ति उपचार कराया जा सकता है। इसके लिए जिला अस्पताल के दूरभाष नंबर 05962-230064, महिला अस्ताल के दूरभाष नंबर 05962-230426, बेस अस्पताल के दूरभाष नंबर 05962-230012 पर जानकरी ले सकते हैं। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संबद्ध शहर के निजी क्लीनिकों में उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। किसी व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाए और अस्पताल ले जाना जरूरी हो तो एंबुलेंस के लिए भी आपदा कंट्रोल रूम के नंबर- 05962-237874 और 05962-237875 पर करें संपर्क कर सकते हैं।
2. मुझे कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं, कहां जांच करवानी चाहिए, लैब कहां है। उनकी दरें क्या हैं, क्या ये टेस्ट विश्वसनीय हैं।
अल्मोड़ा में कोई भी प्राइवेट लैब कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अब तक अधिकृत नहीं है। कोरोना के लक्षण की आशंका पर संबंधित व्यक्ति कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 05962-237874 पर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित व्यक्ति को तुरंत उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

3. जरूरत पड़ने पर मैं किस इलाके में किस डॉक्टर से संपर्क करूं।
- स्वास्थ्य खराब होने पर स्थानीय डॉक्टर और फेमिली डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है। आपातकालीन चिकित्सा नं. 108 के अलावा निजी क्लीनिकों के डॉ. एनएस चौहान 9412037069, जीवन ज्योति अस्पताल 941070784198, अंजलि अस्पताल 9412100200, हिमालयन डेंटल सेंटर 9412506286, सरस्वती डे केयर सेंटर 9410316794, लाइफ केयर हास्पिटल एंड कार्डियक केयर सेंटर 7249992323 पर संपर्क करें। निजी क्लीनिकों में ओपीडी प्रात: दस बजे से एक बजे तक चल रही है।
4. किस क्षेत्र में, दूध, फल सब्जियां कब और कहां उपलब्ध होंगी?
- लॉकडाउन के दौरान अल्मोड़ा जिले में सरकार ने फिलहाल सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक राशन, सब्जी, दूध समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की व्यवस्था की है। इस अवधि में लोग अपनी जरूरत की चीजें निकट की बाजार और कस्बों से खरीद सकते हैं।
5. ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं क्या।
- सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने को जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी के लिए हिलांस आउटलेट, विशाल मेगा मार्ट, इजी-डे और कुमाऊं मार्ट के माध्यम से जरूरत की चीजें ऑनलाइन मंगाने की व्यवस्था की है। जरूरतमंद व्यक्ति कंट्रोल रूम के व्हाट्स एप नंबर 9458115596 पर निर्धारित प्रारूप पर जरूरत की चीजें चावल, दाल, आटा, तेल और मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, साबुन, निरमा इत्यादि की सूची भेजी जा सकती है। जिसे प्रशासन संबंधित नजदीकी स्टोर को प्रेषित करेगा। इसके बाद जरूरतमंद के घर सूची के आधार पर सामग्री की होमडिलिवरी की जाएगी। दवाओं के लिए केमिस्ट एसोसिएशन के दूरभाष नं. 9472093636, 9412045197, 941113289 पर संपर्क करें।
6. सामुदायिक मदद के लिए कौन सी संस्था या संगठन, सक्रिय हैं। मुझे मदद चहिए, किससे मिलूं।
- यदि किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के लॉकडाउन के कारण मदद की जरूरत है तो वह कलक्ट्रेट में नोडल समन्वयक के मोबाइल नं. 9412418962 पर संपर्क कर सकता है। यहां से इस संबंध में पूर्ण जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

7. मैं भी सेवा या मदद करना चाहता हूं, क्या करना होगा? मुझे विश्वसनीय संगठन के पदाधिकारी का संपर्क सूत्र दे दीजिए।
- लॉकडाउन के दौरान यदि जरुरतमंद की मदद करने के लिए कोई आगे आए तो वह विश्वसनीय संगठन की जानकारी लेने के लिए 9412418962 पर संपर्क करे।
8. मेरा घर से निकलना बेहद जरूरी है, गाड़ी के पास के लिए किससे संपर्क करना होगा ?
सरकार ने राज्य में यातायात के लिए 31 मार्च को सुबह सात बजे से सायं आठ बजे तक खुला रखा है। राज्य के जो निवासी कहीं फंसे हों और अल्मोड़ा आना चाहते हैं अथवा किसी मुसीबत के कारण हर हाल में यात्रा करने की मजबूरी है तो कलक्ट्रेट में बनाए गए यातायात डेस्क में संपर्क करें। तुरंत जानकारी हासिल करने के लिए 05962-237874, 237875 पर संपर्क करना होगा। 31 मार्च को यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 9458115589 पर अपना नाम, पता, पिता/पति का नाम, वर्तमान स्टेशन और जिला, अल्मोड़ा जिले से जिस जहां जाना है वहां का नाम और मो. नंबर देना होगा।
9. पुलिस या एंबुलेंस की मदद के लिए कहां संपर्क करें।
- पुलिस और एंबुलेंस से यदि मदद चाहिए तो कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 05962-237874 पर संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें