29grd02p मजकोट में जिस घर आग लगी
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। अज्ञात लोगों ने राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के मजकोट गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य के घर आग लगा दी। इससे घर में रखे 45000 रुपये समेत जरूरी कागजात भी जल गए।
सुदूरवर्ती गोमती घाटी के मजकोट के पूर्व बीडीसी सदस्य आनंद पुरी का परिवार बृहस्पतिवार रात गहरी नींद में सोया था। तभी अज्ञात लोगों ने रात में घर के ड्राइंग रूम में आग लगा दी। घटना के बाद पूर्व बीडीसी सदस्य का परिवार जागा तो परिवार के सदस्यों को ड्राइंग रूम से धुआं आता दिखा। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझा दी। घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। पटवारी संजय कुमार आर्या राजस्व पुलिस की टीम के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। पूर्व बीडीसी सदस्य के पुत्र मदन पुरी ने पटवारी को तहरीर दी। बताया कि कमरे में आग लगाई गई है। उस कमरे में रखे बॉक्स में रखे 45000 रुपये समेत जरूरी कागजात भी जल गए हैं। तहरीर के आधार पर पटवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 436 और 457 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।