स्थानीय स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय बालिका ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के आज सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने टिहरी को पराजित किया, जबकि दूसरे में पौड़ी ने हल्द्वानी को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को अल्मोड़ा और पौड़ी के बीच होगा।
बुधवार को पहला सेमीफाइनल अल्मोड़ा और टिहरी के बीच हुआ। एकतरफा मैच में अल्मोड़ा ने 6-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बना लिया। अल्मोड़ा की ओर से भगवती चौहान ने तीन, हिना नितवाल ने दो और गीता नेगी ने एक गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल पौड़ी और हल्द्वानी के मध्य हुआ। यह मैच भी एकतरफा रहा। पौड़ी ने 4-0 से हल्द्वानी को हराया और फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। विजयी टीम की ओर से प्रियंका ने दो, हेमा और नेहा ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को अपराह्न 1:30 से होगा। रेफरी मनोज कनवाल, नूतन बिष्ट, कविता नेगी, तनवीर अहमद, सुनील कुमार, गोपाल सिंह थे।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या, गोपाल खोलिया डीके सेन, लियाकत अली खान, परवेज सिद्दीकी, प्रधान हरीश कनवाल, गोकुल शाही, हरीश गोस्वामी, विनीत बिष्ट, तेज कृष्ण सिंह, निर्मला नैलवाल, यशवंत कुमार, योगेश कुमार, बलवंत दानू, प्रेम सिंह रावत, कृष्ण कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।