फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 किलो गांजा बरामद: पांच युवक गिरफ्तार, महाशिवरात्रि पर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे तस्कर

Fri, 08 Mar 2024 02:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

Almora News: अल्मोड़ा के सल्ट में पुलिस ने 48 किलो गांजे के साथ उधमसिंह नगर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में गांजा तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक तस्कर गांजे को वाहनों से पार करते थे। अब पैदल राहगीर बनकर भी गांजा तस्करी का खेल खेला जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस ने बैग में भरकर पैदल रवाना हुए उधमसिंह नगर के पांच युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 48 किलो गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साथ कालीगांव से डोडियाल गांव की तरफ जा रहे पांच युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि वे काम की तलाश में यहां पहुंचे और रामनगर जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए पैदल आवाजाही कर रहे हैं। पीठ में बड़े थैले टांगने से पुलिस को उन पर शक हुआ और थैलों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा मिला।

ये पढ़ें- शिव ही अनंत हैं: कुमाऊं में भोलेनाथ के ये नौ मंदिर हैं बेहद खास, हर मनोकामना होती है पूरी; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पांचों युवक पतरामपुर, जसपुर, यूएसनगर निवासी अजय कुमार(27), गौरव कुमार(20), अमन(19), जिशान अंशारी(23), मोहम्मद शौकीन(23) के पास 48.200 किलो गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी गांजा को जसपुर पहुंचाकर शिवरात्रि पर्व पर इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पांचों को गिरफ्तार कर एनडीपीए एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें