फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगल में लगी आग तो रानीखेत हाईवे पर गिरे पत्थर

Sun, 07 Apr 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भुजान, मझेड़ा और कनवाड़ी में आग से 03 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान
विज्ञापन

रानीखेत(अल्मोड़ा)। जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रानीखेत क्षेत्र के भुजान, मझेड़ा और कनवाड़ी के जंगलों में आग लग गई। कनवाड़ी के जंगल में आग लगने से झाड़ियों में अटके पत्थर रानीखेत-खैरना हाईवे पर गिर गए। संयोग से बड़ी घटना होने से बच गई। पूरे दिन वाहन चालकों और यात्रियों को खतरे के बीच सफर करना पड़ा।
भुजान, मझेड़ा और कनवाड़ी के जंगल में बीते शनिवार आग लग गई। पूरे दिन जंगल धधकते रहे, लेकिन जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। इन घटनाओं में तीन हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो गया और लाखों की वन संपदा स्वाहा हो गई। कनवाड़ी के जंगल में आग लगने से झाड़ियों में अटके पत्थर रानीखेत-खैरना हाईवे पर गिरते रहे। संयोग से कोई वाहन इन पत्थरों की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह देर रात आग बुझाई जा रही और उन्होंने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन

18 घटनाओं में 11 हेक्टेयर से अधिक जंगल जला
अल्मोड़ा। फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाना वन विभाग के लिए चुनौती बन गया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फायर सीजन अब तक जिले भर में 18 घटनाओं में 11 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो चुके हैं। जंगलों की सुरक्षा के लिए बने क्रू सेंटर भी सिर्फ शोपीस बने हैं।
विज्ञापन

कोट- लोग जानबूझकर जंगलों में आग लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए टीम भेजी जा रही है। जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग तत्परता से काम कर रहा है। -तापस मिश्रा, रेंजर, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें