फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट के 1665 हेक्टेयर वन को फायर से बचाएंगे 25 अस्थायी वाचर

विज्ञापन
कैंट के जंगलों से कूड़ा निस्तारित करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगल में आग की घटना रोकने के लिए छावनी का वन विभाग भी सतर्क हो गया है। लगभग 1665 हेक्टेयर में फैले छावनी क्षेत्र के जंगलों में भी आग का खतरा बना रहता है। छावनी के वन विभाग ने 25 अस्थाई फायर वाचरों की तैनाती कर दी है। जंगलों को वनाग्नि से बचाने के लिए कर्मचारियों और फायर वाचर इन दिनों रास्तों और मोटर मार्ग के किनारे सूखे पत्तों का निस्तारण कर रहे हैं। आग से बचने के लिए छावनी परिषद ने चार टीमों का गठन किया है। एक टीम में 10 कर्मचारी तैनात होंगे। छावनी क्षेत्र में प्रवेश वाहन शुल्क बैरियरों पर तैनात अस्थायी कर्मचारियों को कैंट ने अब वन विभाग में अस्थायी रूप फायर वाचर बनाकर उनका रोजगार फिलहाल बचा लिया है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व छावनी क्षेत्र में प्रवेश वाहन शुल्क वसूली पूरी तरह से बंद हो गई थी। रानीखेत में कई स्थानों पर बैरियर थे, जिनमें 18 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों को रोजगार मिला था। बैरियर हटे तो अस्थायी कर्मचारियों के रोजगार पर संकट आ गया था, अब छावनी परिषद ने ऐसे कर्मचारियों को परिषद के ही वन विभाग में अस्थायी रूप से फायर वाचर का काम दे दिया है। छावनी क्षेत्र के वन 1665 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हैं। हर साल फायर सीजन में लाखों की वन संपदा नष्ट हो जाती है। इस बार फायर सीजन को लेकर छावनी परिषद मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इस बार कमान मुख्यालय से 25 अस्थायी कर्मचारियों को फायर वाचर बनाने के निर्देश जारी हुए। आग रोकने के लिए चार टीमों का गठन किया है। हर टीम में 10 लोग रखने की तैयारी है। यह टीम पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर आग पर नजर रख रही है। छावनी के अधीन गोल्फ मैदान से गनियाद्योली, किलकोट, चौबटिया, भालूडैम का वन क्षेत्र है।
वनाग्नि रोकने के लिए 25 अस्थायी कर्मचारियों और 21 स्थायी कर्मचारियों को फायर वाचर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चौबटिया, झूला देवी, गनियाद्योली और रानीखेत में चार क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। वनाग्नि को रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्य हो रहा है। इन दिनों सीमा क्षेत्रों में कूड़ा हटाया जा रहा है। -कमल किशोर फर्त्याल, रेंजर, छावनी परिषद, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें