फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: चलती फॉर्च्यूनर कार में लगी आग, दो लोग थे सवार, ऐसे बची जान

Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत बाजार से नैनीताल बैंक सड़क की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर कार में सोमवार की देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे लोग सकते में आ गए। हालांकि दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत बाजार से नैनीताल बैंक सड़क की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर कार में सोमवार की देर शाम अचानक  आग लग गई। जिससे लोग सकते में आ गए। हालांकि दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की जान बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम नैनीताल बैंक तिराहे पर रानीखेत बाजार की तरफ आ रही चलती कार संख्या डीएल 3सी बीएक्स  -0150 में अचानक आग लग गई। वाहन में दिल्ली निवासी हाल निवासी चिमिनी हाउस मालरोड रानीखेत के कार्तिक हरित, मोहित शर्मा सवार थे। 

उन्हें आग लगने का पहले ही अंदाजा लग गया और वह वाहन से उतर गए। जिससे जनहानि होने से टल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से वाहन को काफी नुकसान पंहुचा है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टतया शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें