फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे तहसील में प्रदर्शन मामले में सात नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्याल्दे तहसील मुख्यालय में लावारिस पशुओं के साथ प्रदर्शन करने के मामले में सात नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ देघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक स्याल्दे सुभाष चंद्र ने देघाट थाने में दी तहरीर में कहा है कि 20 नवंबर को प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक स्याल्दे तहसील मुख्यालय में उपस्थित थे। करीब 11.55 चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले ललित बिष्ट के नेतृत्व में राकेश बिष्ट, विजय उनियाल, राधारमण उप्रेती, जितेंद्र रजवार, नंदी देवी, दीपा देवी, हंसी देवी और अन्य अज्ञात लगभग 50-60 लोग करीब 80-90 लावारिस पशुओं के साथ तहसील परिसर स्याल्दे में घुसकर नारे लगाते हुए, पशुओं को परिसर में छोडकर विरोध प्रर्दशन कर रहे थे। उक्त विरोध प्रर्दशन की अनुमति के विषय में तहसील कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति ने पूर्व से विरोध प्रदर्शन के संबंध में कोई अनुमति नही ली गई थी। न ही विरोध प्रर्दशन के संबंध में कोई पूर्व सूचना दी गयी थी।
उक्त नामजद और अन्य अज्ञात लोगों ने बिना पूर्व सूचना, अनुमति के तहसील परिसर में जबरन आवारा-पशुओं के साथ घुसकर उत्पात मचाया। सरकारी कार्यों में बाधा पैदा की गई। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2025 को लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। देघाट के प्रभारी थानााध्यक्ष गंगा राम गोला ने बताया कि सात नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है। इस मामले में जानकारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह से संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें