फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 में भी नहीं बन पाया एफसीआई का भवन

Wed, 28 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) का भवन निर्माण 2016 में भी पूरा नहीं हो पाया है। 9.01 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एफसीआई भवन के लिए मार्च के बाद से निर्माण एजेंसी उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को शेष 3.61 करोड़ का बजट नहीं मिला है, जबकि भवन का काम पिछले साल अगस्त 2015 में पूरा हो जाना चाहिए था। इस स्थिति में संस्थान के जल्द संचालित होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने 2009 में अल्मोड़ा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट स्वीकृत किया। पर्यटन विभाग ने लोधिया के निकट देवली-बर्शिमी में संस्थान निर्माण के लिए भूमि का चयन किया। 1.304 हेक्टयर (65 नाली) भूमि में भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को सौंपी है। मार्च 2013 में भवन निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित हुईं। जून 2013 में एफसीआई के भवन का कार्य प्रारंभ हुआ। 9.01 करोड़ लागत से निर्माणाधीन संस्थान भवन का कार्य अगस्त 2015 में पूरा हो जाना चाहिए था, पर 2016 में भी भवन का काम पूरा नहीं हो पाया है।

अब तक भवन निर्माण में 5.40 करोड़ खर्च हो चुके हैं। मार्च के बाद से निर्माण एजेंसी को शेष बजट का आवंटन नहीं हुआ है। जिससे कार्य को गति नहीं मिल पा रही है। जिस कारण इस संस्थान के अगले शिक्षा सत्र में भी शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

इधर उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम के अवर अभियंता गणेश आर्या ने बताया कि शेष बजट नहीं मिला है। जिसके चलते भवन की फिनिशिंग, प्लास्टर, चहारदीवारी, पेंटिंग समेत अन्य कार्य होने शेष हैं। शासन से बजट आवंटन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें