फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 28 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधा पार्क में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  विकासखंड ताकुला के पाटिया गांव के ग्रामीणों को पिछले तीन माह से राशन नहीं मिला है। राशन नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गांधी पार्क में धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि राशन नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को खाने के लाले पड़ गए हैं।  उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जल्द राशन  दिलवाने की मांग की। 
विज्ञापन

 
ग्राम प्रधान भावना पांडे के नेतृत्व में गांधी पार्क पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से उनको सरकारी राशन की दुकानों से राशन नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का कहना था कि वह लोग कृषि कार्य और मजदूरी कर परिवार पालते हैं। तीन माह से राशन नहीं  मिलने के कारण ग्रामीणों को खाने के लाले पड़ गए हैं।

प्रधान भावना पांडे ने बताया कि राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीण बाद में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन से ठोस कदम उठाते हुए जल्द से जल्द ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने की मांग  की। धरने पर सरपंच पूरन राम, ममता देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, नीमा  देवी, हेमा देवी, विमला देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, खष्टी  देवी, सरूली देवी, गोविंदी देवी, मोहनी देवी, पुष्पा बिष्ट, हेमा देवी,  गोदावरी देवी, विमला देवी, गोविंदी बिष्ट, हेम पांडे, शंकर राम आदि बैठे। इधर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी आरोप लगाया कि सरकारी  तंत्र निष्क्रिय है और आम जनता बेहाल है। प्रशासन और सरकार जब  ग्रामीणों को राशन उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो बड़ी-बड़ी बातें करने का कोई  फायदा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें