फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात साल से सिंचाई नहर की राह देख रहे किसान, अब शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 10 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। सरकार भले ही किसानों की आय बढ़ाने और खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चला रही हो, लेकिन ग्राम पंचायत भनोटिया के काश्तकार पिछले सात वर्षों से सिंचाई सुविधा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017-18 में रामपुर-कुनिगाड़ मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त जमनिया सिंचाई नहर की अब तक मरम्मत नहीं होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के बताया कि नहर का अधिकारियों से लेकर लोनिवि सचिव और मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया, लेकिन स्थिति नहीं बदली। बताया कि सिंचाई विभाग और लोनिवि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ते रहे। अब लोनिवि ने नहर निर्माण की दिशा में पहल की है, हालांकि अब भी नहर में पानी चलना दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। कहा कि जल्द नहर में पानी नहीं चला तो समिति ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कोट
इस नहर का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने पर नहर का निर्माण किया जाएगा।
राजेंद्र चौधरी, एई, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें