द्वाराहाट में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते विधायक नेगी और जिप अध्यक्ष उमा बिष्ट। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकास खंड कार्यालय सभागार में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें द्वाराहाट और चौखुटिया विकास खंडों के 38 सैनिक शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेश नेगी और जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने देश की सुरक्षा में शहीदों के बलिदान को याद किया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों के कार्यों की भी सराहना की गई। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अल्मोड़ा की ओर से शहीदों के आंगनों से एकत्रित मिट्टी के कलश अल्मोड़ा के लिए रवाना किए गए। राइंका द्वाराहाट और प्राथमिक विद्यालय सलना के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मान समारोह में चौखुटिया प्रमुख किरन बिष्ट, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, बीडीओ शाकिर हुसैन, प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी आदि थे। संचालन देवेंद्र बिष्ट और हरीश चंद्र सुयाल ने संयुक्त रूप से किया।