फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कॉमर्शियल एड में दिखेंगी छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप

Sun, 12 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रूप दुर्गापाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अभिनय, मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से उभर रही छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल जल्द ही दो नए कॉमर्शियल एड (विज्ञापनों) में दिखाई देंगी। अल्मोड़ा निवासी रूप को केश गौरव हेयर ऑयल, सनगोल्ड कंपनी में विज्ञापन करने का ऑफर मिला है। दो दिन बाद इन दोनों कॉमर्शियल एड की शूटिंग मुंबई में शुरू हो जाएगी। इससे पहले भी रूप दुर्गापाल कल्याण ज्वैलर्स, नायल हेयर ऑयल सहित कई कंपनियों के एड कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गापाल को छोटे पर्दे के सीरियल बालिका वधू में सांची के रोल से काफी ख्याति मिली। उसके बाद वह अब तक बालवीर में डरी परी, अकबर बीरबल में इच्छाधारी नागिन एंड टीवी के गंगा सीरियल सुप्रिया की भूमिका निभा चुकी हैं। वह कई प्रसिद्ध कंपनियों के उत्पादों के कॉमर्शियल एड भी कर चुकी हैं। रूप को इस बीच दो नए कॉमर्शियल एड करने का भी ऑफर मिला है।

इनमें एक केश गौरव हेयर ऑयल और दूसरा सन गोल्ड नमक का विज्ञापन है। इन दोनों एड के लिए उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट का कांटेक्ट भी मिला है। रूप ने बताया कि केश गौरव हेयर ऑयल के पैक में उनका फोटो रहेगा। इसमें उनके बाल लंबे और लहराते दिखाई देंगे। वहीं नमक के एड में रूप न्यूली मैरिड लड़की की तरह नजर आएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन दोनों विज्ञापनों की शूटिंग मंगलवार से मुंबई में शुरू हो रही है। रूप इससे पहले नायल हेयर ऑयल, खजाना ज्वैलर्स, कल्याण ज्वैलर्स, फॉक्सवैगन वैंटो सहित कई कंपनियों के लिए एड कर चुकी हैं। रूप को कम समय में काफी शोहरत मिली है। इसे देखते हुए रूप अब बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाना चाहती हैं। अभिनय, मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही रूप ने उत्तराखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें