फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से वेतन नहीं मिलने से पालिका कर्मियों में रोष

Sat, 15 Apr 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के 280 कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। यही नहीं पालिका के पेंशन धारकों को भी मार्च की पेंशन नहीं मिली है। निकाय कर्मचारी महासंघ ने पालिका बोर्ड और राज्य वित्त आयोग से कर्मचारियों का वेतन जल्द देने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी ने बताया कि पालिका के कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका में 24 लिपिक, अधिशासी अधिकारी, अभियंता, टैक्स, सफाई, विद्युत इंस्पेक्टर समेत 280 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्हें हर माह करीब 62 लाख रुपये वेतन के तौर पर बांटा जाता है।

मार्च तक वेतन की धनराशि अब करोड़ों में पहुंच चुकी है जबकि अप्रैल का भी आधा महीना गुजर चुका है। उन्होंने बताया कि पालिका के 113 पेंशन धारक कर्मचारियों को भी मार्च का भुगतान नहीं हुआ है। पेंशन के लिए हर माह करीब सात लाख रुपये खर्च होता है। उन्होंने पालिका से कर्मचारियों का वेतन और पेंशन धारकों की पेंशन की जल्द व्यवस्था करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें