रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक करन माहरा का भी फेसबुक पेज हैक हो गया है। कोतवाली में दी तहरीर में विधायक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इसका दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
विधायक का करन माहरा नाम से एक फेसबुक पेज है। इस पेज पर 5800 फॉलोवर हैं। इस फेसबुक पेज को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से सत्यापित किया गया था। उनके कार्यालय स्टाफ में तैनात विनीत चौरसिया और अमन शेख इस पेज को संचालित करते हैं। बताया कि शुक्रवार रात करीब 12: 30 बजे के आस पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेज को हैक कर लिया। विधायक ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति इसका गलत उपयोग भी कर सकता है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि अब इस पेज पर कोई भी मैसेज अपलोड किया जाता है तो उनकी सोशल मीडिया टीम या उनका इससे कोई सरोकार नहीं होगा।