मजखाली में कोरोना वीरों का सम्मान करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी से लोगों का जीवन बचाने के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा कर रहे कोरोना वीरों का सम्मान जारी है। न्याय पंचायत कुवांली और मजखाली के कोरोना वीर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को पुष्प गुच्छ और उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया।
मुझोली के बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने कहा कि कोरोना वीर अपने घर परिवार की चिंता किए बगैर लोगों का जीवन सुरक्षित करने में जुटे हैं और दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन्हीं वीरों के कारण कोरोना का असर पहाड़ पर कम हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह ने भी कोरोना वीरों के प्रयासों की सराहना की। लोगों ने भी ताली बजाकर वीरों का उत्साह बढ़ाया। संवाद