चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मासी में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित शारदा सेवा समिति मासी का सातवां वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर अति निर्धन लोगों को सहायता राशि देने के साथ ही पूर्व सैनिकों, गांव के पशुपालकों और वृद्धजनों के अलावा प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट और समिति के अध्यक्ष पूरन गौड़ आदि ने किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अति निर्धन उदिया राम, पदम सिंह, गौरी देवी, देवकी देवी को नकद राशि और कंबल भेंट किए गए। नब्बे साल से ऊपर के बुजुर्ग पानसिंह, बच्चन सिंह, प्रताप सिंह, तारा जोशी, शांति देवी, जानकी, चंदी वर्मा और हीरा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
जय जवान के तहत पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह, दयासागर देवतला, अर्जुन सिंह, हीरासिंह बिष्ट, मोहन सिंह, रामसिंह पटवाल, भुवन चौहान, तारादत्त शर्मा, चंदन बिष्ट को, गौ पालक उत्तम सिंह, राजेश फुलोरिया, नंदी मठपाल, दिनेश चंद्र, महेश चंद्र और गोपाल दत्त को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मां शारदा सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक दयासागर देवतला ने और संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर ललित जोशी, शिवेंद्र फुलोरिया, गिरधर बिष्ट, महेश वर्मा, गोकुलानंद, दीपा मासीवाल, सत्येंद्र कुमार, शंकर जोशी, सूरज गौड़, कमला फुलोरिया, पूरन पटवाल, बब्लू रावत, रामस्वरूप मासीवाल, अमर सिंह रावत, अरविंद बिष्ट व गोपाल मासीवाल, भगवत राम आदि मौजूद थे।