फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में 241 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन

विज्ञापन
स्मार्ट फोन दिखाती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय पोषक मिशन के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें 32 स्मार्ट फोन भी वितरित गए। स्मार्ट फोन के संचालन और साफ्टवेयर का भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ता अब मैनुअल के बजाय स्मार्ट फोन से तमाम कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। पूरे विकासखंड में अब तक 241 स्मार्ट फोन वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां छावनी इंटर कॉलेज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए और इसके संचालन की जानकारी दी गई। सीडीपीओ सुमित्रा ने कहा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, ऑनलाइन डाटा और महिलाओं के पंजीकरण के कार्य स्मार्ट फोन के जरिए ही होंगे।
प्रशिक्षकों ने कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन के साफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक कोआर्डिनेटर हेमा त्रिपाठी, नवल पांडे ने बताया कि कैंट स्कूल के अलावा विकासखंड के भुजान, चिलियानौला सहित तमाम स्थानों पर भी स्मार्ट फोन वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें