फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत का मौन व्रत: कुमेरिया के पास सड़क पर बैठे पूर्व सीएम,कहा- अब भूख हड़ताल ही केवल एक विकल्प

Thu, 15 Sep 2022 05:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज तक इसे सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं दी। यदि दो माह के भीतर मार्ग की दशा नहीं सुधरी तो वह 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कहा कि एक दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
रानीखेत रामनगर मोटर मार्ग पर उपवास पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर रानीखेत मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमेरिया के पास सड़क पर बैठकर मौन व्रत रखा। उन्होंने प्रदेश सरकार की घोर निंदा की कहा कि रामनगर-रानीखेत प्राचीन मोटर मार्ग है और यह बदरीनाथ धाम को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग है लेकिन प्रदेश सरकार ने हमेशा इस मार्ग की उपेक्षा की है।

विज्ञापन


उन्होंने ही इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में रखने का प्रस्ताव रखा था लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक इसे सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं दी। यदि दो माह के भीतर मार्ग की दशा नहीं सुधरी तो वह 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बुधवार को रामनगर-रानीखेत मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक रामनगर से रानीखेत, बेतालघाट, धुमाकोट, लैंसडोन समेत कई विधानसभा के मुख्य मार्ग नहीं सुधारे हैं। जिसके चलते दुर्घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है। साथ ही पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा किं दो माह के भीतर सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC:  प्रदेश में भर्तियों को नई रफ्तार देने के लिए कसरत तेज, सप्ताह भर में कैलेंडर जारी करने की तैयारी
विज्ञापन


साथ ही रामनगर रानीखेत रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर शीघ्र ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग की पोल खोलने की चेतावनी सरकार को दी है। कहा कि प्राचीन मार्ग बद्रीनाथ धाम को जोड़ने वाला मोटर मार्ग है।

 

यह मार्ग कई स्थानों पर बदहाल पड़ा हुआ है और आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। धरने के दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें