फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस चलाओ

Sun, 07 Jan 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 7 एएलएम 8 पी-अल्मोड़ा के धारानौला में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की धारानौला कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी की विसंगति दूर करने के साथ ही धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस संचालन की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को संगठन के अध्यक्ष आनंद बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार को एमएसपी भी लागू करना चाहिए। उन्होंने करबला से धारानौला तक सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए और बाघ के आतंक पर भी चिंता जताई। संचालन नगर संयोजक सुरेंद्र लाल ने किया। वहां पर पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, प्रकाश सिंह बोरा, त्रिलोक सिंह, सुरेश सिंह असवाल, गजेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें