सोमेश्वर के मां उत्तराखंड स्टेडियम में कैलाश सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के मां उत्तराखंड स्टेडियम में कैलाश सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। रविवार को चौखुटिया और शिव शक्ति अल्मोड़ा के बीच मुकाबला हुआ। चौखुटिया ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछे करते हुए शिव शक्ति की टीम ने चार गेंदे शेष रहते हुए पांच विकेट से मैच जीता। चौखुटिया की ओर से विजय बोरा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। वहीं शिव शक्ति अल्मोड़ा के कमल बिष्ट 50 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। सूरज और मनीष ने अंपायर, संदीप बोरा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संवाद