फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक देश और सेना का गौरव : कर्नल शुक्ला

Sun, 07 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घिंघारीखाल में गढ़वाल रायफल यूनिट का पुनर्मिलन समारोह हुआ। वहां आमंत्रित कमान अधिकारी कर्नल पीयूष शुक्ला ने पूर्व सैनिकों को सेना का गौरव बताया। उनकी समस्याएं सुनीं। तय हुआ कि हर माह पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित होंगे। इस दौरान वर्तमान और पूर्व सैनिकों ने आपसी अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन


सम्मेलन में पूर्व और वर्तमान सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। कमान अधिकारी कर्नल शुक्ला ने पूर्व सैनिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सेना के गौरव हैं। इनके अनुभवों का लाभ जवानों और अधिकारियों को उठाना होगा। पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पैंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की जानकारी दी।

समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिलाया। तय हुआ कि पूर्व सैनिकों से लगातार संपर्क रखा जाएगा। इसके लिए हर माह चौबटिया, घिंघारीखाल में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहां मेजर अनुज त्यागी, सूबेदार मेजर धीरज सिंह, पूर्व सैनिक विशन सिंह रावत, हवलदार बाघ सिंह, ध्यान सिंह, हवलदार धन सिंह, पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें