रानीखेत पहुंचे पूर्व सैनिकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक में बिंता, गगास, कुंवाली, बग्वालीपोखर क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भर्ती से पहले पूर्व सैनिकों के बच्चों की ट्रेनिंग के लिए हवालबाग में 13 जून से प्रशिक्षण कैंप चलाया जाएगा। पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से पेंशन के लिए बैंक में आधार कार्ड लिंक करवाने को कहा गया।
राशन कार्ड बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आरपी जोशी की पत्नी के निधन पर दुख जताया गया। बैठक में कैप्टन बहादुर सिंह, सूबेदार मेजर हरीश भंडारी, सूबेदार कुंवर सिंह, सूबेदार बीएस बोरा, सूबेदार ललित मोहन, भीम सिंह, कौशल्या देवी आदि थे। ब्यूरो