फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में धरने पर डटे आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी में शामिल करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना जारी है। शनिवार को सातवें दिन आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कुमाऊं के मस्तक अल्मोड़ा को गैरसैंण में शामिल करने का फैसला पूरी तरह गलत है। एक तो सरकार जनविरोधी फैसले लेती है, वहीं दूसरी ओर पिछले सात दिनों से रात-दिन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की सुध तक नहीं ली जाती। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत, योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी, देव सिंह टगड़िया, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, नवीन चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें