रामगंगा स्वायत सहकारिता खीड़ा और तड़ागताल की महिलाओं ने महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो ग्रीन-गो क्लीन की मुहिम से प्रभावित होकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है।
महिला दिवस के पर अपने रेस्टोरेंट परिसर में एकत्रित महिलाओं ने कहा कि अपने पैरों पर खड़े होकर ही मातृशक्ति अपराजिता बन सकती हैं। कहा वह गांव-गांव जाकर अमर उजाला के महिला जागृति और स्वच्छता की मशाल को आगे बढ़ाएंगी। अंत में अच्छा कार्य करने वाले महिला समूहों को पुरस्कृत भी किया गया। वहां पदमा आर्या, भवानी देवी, पुष्पा देवी, नीमा कैड़ा, कुसुम कठायत, जयंती देवी, भावना देवी, धना देवी, देश दीपक यादव, यशोद मेहरा, हेम कांडपाल, नारायण सिंह, सुब्रत राय आदि थे।
- अपराजिता और गो ग्रीन-गो क्लीन कार्यक्रम को गांव स्तर तक ले जाना हमारा फर्ज है। इसके लिए हमने जन संपर्क शुरू कर दिया है। - शकुंतला थापा
- महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर निश्चित ही अपराजिता बनेंगी। स्वच्छ चौखुटिया का सपना साकार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। - मुन्नी जोशी
-
अमर उजाला महिलाओं का प्रिय अखबार है महिला दिवस के मौके पर हमने अमर उजाला अपराजिता और गो क्लीन गो ग्रीन अभियन को नई दिशा देने के साथ ही महिलाओं को आत्म निर्भर बनानेे का संकल्प लिया है।
पदमा देवी अध्यक्ष महिला स्वायत सहकारिता