अमर उजाला अपराजिता के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मानव श्रंखला बनाते लोग।
- फोटो : amar ujala
महिला दिवस पर अल्मोड़ा माल रोड में चौघानपाटा से ब्राइट एंड कॉर्नर की तरफ विशाल मानव शृंखला बनाकर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने का संकल्प लिया गया। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न संगठनों के साथ ही एनसीसी और योग के छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की।
अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 से चौघानपाटा में विभिन्न महिला संगठनों के लोग एकत्र हुए। इसके बाद महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ मानव शृंखला बनाई गई। चौघानपाटा से शुरू हुई शृंखला माल रोड में रीगल सिनेमा के पास तक बनी थी। एसएसजे परिसर की एनसीसी की छात्राओं, योग विभाग के छात्र-छात्राओं, जन शिक्षण संस्थान, अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन, महिला कल्याण संस्था, सर्वदलीय महिला समिति, भाजपा महिला मोर्चा, महिला कांग्रेस आदि संगठनों से जुड़ीं महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज बिष्ट, अमित जोशी, गिरीश धवन, निर्मल रावत, मनोज सनवाल, सुरेश तिवारी, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, लता पांडे, लता बोरा, लीला बोरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, किरन पंत, सुनीता पांडे, राधा नेगी, आशा टम्टा आदि शामिल थे।