पंचायत सरकार बनाने के लिए राजनीति के दिग्गजों में भी उत्साह दिखाई दिया। दिग्गजों ने सोमवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने बूथों पर मतदान किया।
पंचायत सरकार बनाने के लिए राजनीति के दिग्गजों में भी उत्साह दिखाई दिया। दिग्गजों ने सोमवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने बूथों पर मतदान किया। उन्होंने अन्य मतदाताओं को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सल्ट के विधायक महेश जीना ने डुंगरी बूथ में मतदान किया।
विज्ञापन
मतदान के बाद उनके चेहरे में मताधिकार का फर्ज निभाने की खुशी देखी गई। विधायक डॉ. प्रमोद दन्पो बूथ में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और हिमानी नैनवाल, डुंगरी बूथ में विधायक महेश जीना। मनबजुना में मतदान कर लौटती ज्योति साह मिश्रा।
नैनवाल और उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने ग्राम पंचायत दन्पो स्थित बूथ में मतदान किया। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने मनबजुना बूथ पर मतदान किया। दिग्गजों को अपने बीच पाकर मतदाता भी खुश नजर आए।