फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार 30 जुलाई को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। कलक्ट्रेट स्थित बार एसोसिएशन कक्ष में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। कुल 252 अधिवक्ता मतदान करेंगे। सायं साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए महेश चंद्र सिंह परिहार और शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष पद के लिए कवींद्र पंत और कुंदन लटवाल, सचिव पद के लिए भुवन पांडे और हिमांशु मेहता, महिला उपाध्यक्ष पद पर कामिनी कश्यप और सुनीता पांडे, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार और रोहित बिष्ट चुनाव मैदान में हैं। पांचों पदों के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। उपसचिव, सह कोषाध्यक्ष, संप्रेक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष और पांच कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए एक-एक ही नामांकन होने से सभी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने बताया कि पांच पदों के चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बार सभा कक्ष में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान करने के दौरान कोई भी अधिवक्ता बूथ पर मोबाइल नहीं ला सकेगा। यदि वह मतपत्र की फोटो खींचेगा तो उसे अवैध घोषित कर दिया जाएगा। वहां समिति के अध्यक्ष सती के अलावा सदस्य कृष्ण सिंह बिष्ट, गोकुल जोशी, पुष्पा भंडारी, जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर कपकोटी, नारायण राम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें