फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 77 हजार बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
ाष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य में एल्बेंडाजोल खाते बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सप्ताह का आगाज हुआ। पहले दिन आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर 77 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक मार्च से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वृहद अभियान चलाया जाना था। अभियान के तहत एक से 19 साल तक के 1 लाख 99 हजार 832 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया। सोमवार को पहले दिन जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77 हजार बच्चों को दवा खिलाई गई।
कोरोना के कारण फिलहाल प्राथमिक कक्षाएं बंद पड़ी हैं। अन्य वर्षों में स्कूलों में ही बच्चों को दवाई पिलाई जाती थी, लेकिन इस बार एक से पांच तक स्कूल बंद होने से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें