फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन के आठ माह बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र

Mon, 31 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कड़ी मेहनत और लंबे इंतजार के बाद कई युवाओं का लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में शिक्षक पद पर चयन हुआ, लेकिन परिणाम घोषित  होने के आठ माह बाद भी कई चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला  है जबकि कुछ विषयों के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है। एक साथ चयनित हुए अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथि को नियुक्ति देने से वेतन,  वरिष्ठता क्रम में नुकसान उठाना पड़ेगा। चयनित अभ्यर्थियों ने शासन के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर तुरंत नियुक्ति पत्र देने की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने एलटी संवर्ग और प्रवक्ता पदों के लिए 2014 में पद विज्ञापित किए थे। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के  बाद कई अभ्यर्थियों का एलटी संवर्ग में शिक्षक और प्रवक्ता पद पर चयन हुआ।  बताया गया है कि एक साथ परिणाम घोषित होने के बावजूद विभाग ने कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी है, लेकिन एलटी संवर्ग में सामाजिक विज्ञान और राजनीतिशास्त्र के अलावा रसायन  विज्ञान प्रवक्ता पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिली है। 

राजनीतिशास्त्र, रसायन विज्ञान, एलटी सामाजिक विज्ञान पद  पर चयनित कई अभ्यर्थियों का कहना है कि एक साथ साक्षात्कार होने के बाद भी  शिक्षा विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को ज्ञापन भेजकर कहा कि जिन चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं  मिली है उन्हें पहले नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों की अपेक्षा वेतन,  वरिष्ठता आदि मामलों में नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें