फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई

Mon, 31 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला और नगर कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 32 वीं पुण्य तिथि पर दोनों नेताओं का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने देश के विकास में दोनों नेताओं के योगदान को याद किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला और संचालन प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, प्रकाश पांडे, जिला प्रवक्ता हेम तिवारी, सेवा दल संरक्षक संजय दुर्गापाल, प्रोफेशन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रयाग जोशी, अमित जोशी, शरद साह, दीपा साह, तारु तिवारी, हेम पांडे, भगवती देवी, आनंद ऐरी आदि मौजूद थे। इधर राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में एनएसएस और अन्य छात्राओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस एकता दिवस के रूप में मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को
पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके गुप्त, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विवेकानंद दुर्गापाल, जया जोशी, तनुजा थापा, शगुन जोशी, अंजलि ने विचार रखे। कार्यक्रम में राखी साह, जया जोशी, विजय कुमार, मोहन चंद्र, मदन सिंह नेगी, जीवंती कनवाल, किरन, संध्या, हिमानी, स्मृति तिवारी आदि मौजूद थे। इधर जीआईसी अल्मोड़ा में भी पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डीसी पंत, प्रमोद टम्टा, दीपक पांडे, भूपाल बनकोटी, राजेश बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें