फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार से खरीदारी करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ईद-उल-फितर के लिए सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजार से बादाम और खजूर की खरीदारी की। ईद के उत्साह में बाजार में चहल पहल रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष तैयारियां की है।
विज्ञापन

रोजेदारों का कहना है कि दो वर्ष से रमजान और ईद पर कोरोना के मद्देनजर कई तरह पाबंदी थीं। इस बार पाबंदी नहीं हैं तो अब अनियंत्रित महंगाई ने त्योहार का उत्साह कम कर दिया है। बढ़ती महंगाई के कारण वे ईद पर खुल कर खर्च नहीं कर पा रहे हैं। हर खरीदारी में जेब ढीली हो रही है। नगर के बाजार में बादाम 800, काजू 900, पिस्ता एक हजार, किशमिश 400 से 500 रुपये, खजूर 120, फैनी 170, सेवइंया 150, चिंरौजी 1400 रुपये प्रति किलो मिल रही है। कपड़ों की कीमतों में भी मूल्य वृद्धि हुई है।
ईद की तैयारियां पूरी हो चुकी है। महंगाई काफी बढ़ गई है। बच्चों और परिवार के अन्य लोगों के लिए कपड़े आदि की खरीदारी में जेब ढीली हो रही है। बढ़ती महंगाई से जीवन यापन कठिन हो गया है। सरकार को महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

अब्दुल आलम कुरैशी, अल्मोड़ा
महंगाई और कोरोनाकाल के चलते खरीदारी पर असर पड़ा है। महंगाई के चलते ईद पर भी लोग जरूरी चीजों की ही खरीदारी कर रहे हैं। खासकर गरीब तबके के लोग कम से कम खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

साकिर हुसैन, नियाजगंज अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें