सोमेश्वर चौराहे पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी, बेरोजगारी और महंगाई के विरोध युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम को सोमेश्वर चौराहे पर राज्य और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने डबल इंजन की सरकारों से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
इससे पहले न्याय पंचायत भैसड़गांव में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महंगाई बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार की निंदा की गई। उन्होंने भाजपा सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं और कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाने के लिए कार्य करें।
पुतला फूंकने वालों और बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहरा, हरीश भाकुनी, युकां अध्यक्ष सोमेश्वर दिनेश नेगी, बालम भाकुनी, गिरीश खाती, भगवत प्रसाद, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र बोरा, महेंद्र सिंह जीना, रमेश लोहनी, मोहन चंद्र तिवारी, मोहन सिंह दोसाद, विजय सैजारी, कुंदन भंडारी, कमलेश कुमार, पूरन राम, भुवन दोसाद, विजय पांडे, गौरव मेहरा, जितेंद्र, हिमांशु आदि शा मिल थे।